बालों का झड़ना रोकने के लिए नारियल तेल का उपयोग कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:40

झड़ते बालों के लिए नारियल तेल का इस्‍तेमाल करने का तरीका

इस आर्टिकल में हम आपके हेयर केयर रूटीन में नारियल तेल का उपयोग करने के कुछ प्रभावी तरीके बता रहे हैं:
हॉट कोकोनट ऑयल ट्रीटमेंट

एक बाउल में नारियल के तेलके लगभग 2 बड़े चम्मच डालें (अपने बालों की लंबाई के अनुसार मात्रा को कम या बढ़ाएं)।
इसे माइक्रोवेव या गैस स्टोव में गुनगुना करें।
इसे गर्म न करें, सिर्फ गुनगुना होने तक प्रतीक्षा करें।
इसमें कुछ बूंदें मेंहदी या पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की मिलाएं।
फिर, अपनी उंगलियों को तेल में डुबोएं या यहां तक कि एक कॉटन पैड का उपयोग करके अपने स्कैल्प पर नारियल का तेल लगाएं और धीरे से मालिश करें।
मालिश करने से स्कैल्प का सर्कुलेशन बेहतर होता है, इसलिए बालों की ग्रोथ में सुधार के लिए मालिश करना अच्‍छा होता है।
अपने बालों में तेल लगाते समय उलटी विधि का इस्‍तेमाल करें।
बालों के झड़ने को रोकने और बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए उलटी विधि एक प्राचीन तकनीक है।

प्याज के रस के साथ नारियल का तेल

सामग्री

नारियल तेल- 2 बड़े चम्मच
प्याज का रस- 2 चम्मच

बनाने और लगाने का तरीका

इन तीनों चीजों को एक बाउल में डाल लें।
अच्छी तरह से मिलाएं और स्‍कैल्‍प पर लगाएं।
सिर्फ कुछ मिनट के लिए इससे धीरे से मालिश करें।
फिर अपने बालों को शावर कैप से कवर कर लें।
लगभग 30 मिनट से एक घंटे तक इसे लगा रहने दें।
अपने बालों को बाद में माइल्ड शैम्पू से धो लें।
इसे हफ्ते में दो बार दोहराएं।

झड़ते बालों के लिए नारियल तेल के फायदे:-

टिनिया कैपिटिस एक ऐसी बीमारी है, जो स्कैल्प, आइब्रो और पलकों की त्वचा पर सतही फंगल इन्फेक्शन का कारण बनती है। यह बालों के झड़ने का कारण भी हो सकती है। नारियल तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं और समस्‍या वाली जगह पर गुनगुने नारियल तेल को लगाने से यह स्‍कैल्‍प
इंफेक्‍शन के लक्षणों को कम करने में प्रभावी होता है।

डैंड्रफ एक आम समस्या है जिसका सामना कई महिलाएं करती हैं। भले ही डैंड्रफ सीधे बाल झड़ने का कारण न हो, लेकिन यह स्‍कैल्‍प में खुजली पैदा करता है। जब कोई खुजली करता रहता है तो संभावना है कि इस प्रक्रिया में बालों के रोम डैमेज हो सकते हैं। नारियल के तेल में एक मॉइश्चराइजिंग प्रभाव होता है और यह डैंड्रफ और ड्राई त्वचा का इलाज करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info